Voice Of The People

दूरदर्शन का प्रोमो ‘स्वराज’ आज लांच, सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- इसमें स्वतंत्रता संग्राम और दूरदर्शन की झलक

आज सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा आकाशवाणी भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में “स्‍वराज – भारत के स्‍वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा” धारावाहिक का प्रोमो लॉन्च किया गया। यह धारावाहिक 14 अगस्त को दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा

इस दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमीत शाह भी वहा मौजूद थे और उन्होंने स्वराज भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा धारावाहिक की शुरूआत की। उनके अलावा सूचना तथा प्रसारण राज्यमंत्री एल मुरूगन भी इस प्रोमो लॉन्च के लिए वहा पर उपास्तित थे।

लॉन्च इवेंट को संबोधित करते हुए, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “प्रोमो न केवल स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जो कल्पना की गई थी उसकी एक झलक है, बल्कि यह एक झलक  नए भारत के नए दूरदर्शन की भी है”

उन्होंने कहा कि चित्रहार से लेकर समाचार तक डीडी के कार्यक्रमों में गुणवत्ता होती है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आने वाले वर्षों में इसे और बढ़ाया जाए। उन्होंने कोविड-19 महामारी के बावजूद अपना काम जारी रखने के लिए स्वराज की अनुसंधान और सलाहकार टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि 10 भाषाओं में स्वराज का प्रसारण सभी के लिए इसकी पहुंच को बढ़ाएगा। अनुराग ठाकुर ने इसकी सफल शुरुआत पर दूरदर्शन और आकाशवाणी की पूरी टीम को बधाई दी।

 

यह धारावाहिक सीरियल 14 अगस्त को दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा। 75 कडियों वाले इस धारावाहिक में स्वतंत्रता संग्राम के अज्ञात नायकों और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को दर्शाया जायेगा। इसका प्रसारण आकाशवाणी पर भी किया जायेगा।

 

SHARE

Must Read

Latest