Home Featured Odisha Train Accident: दुर्घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान 

Odisha Train Accident: दुर्घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान 

0
Odisha Train Accident: दुर्घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान 

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा जितनी जल्दी हो सके सामान्य स्थिति स्थापित करना हमारी जिम्मेदारी है। पटरियों के मरम्मत का काम चल रहा है। भारतीय रेलवे मुफ्त ट्रेनें चला रहा है और रसद की सुविधा भी दी जा रही है। कारणों की जांच की जा रही है। हम इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे ।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा रेल दुर्घटना के लिए ‘तकनीकी कारण’ को ज़िम्मेदार बताया है। धर्मेंद्र प्रधान ने मीडिया से कहा, “दुर्भाग्यजनक हादसा हुआ। नहीं होना चाहिए था। कुछ तकनीकी कारण से ये हुआ है।

वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दावा किया है कि ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे के कारण का पता चल गया है। उन्होंने कहा, “कल प्रधानमंत्री जी ने बोला उसके उनुसार काम हो रहा है। इस घटना का कारण पता चल गया है। बुधवार सुबह तक हालत समान्य हो जाएंगें।”

ओडिसा के बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल पर मरम्मत का काम चल रहा है। रेल मंत्रालय के मुताबिक, 1000 से अधिक कर्मी काम में लगे हैं। शीघ्र बहाली के लिए 7 से अधिक पोकलेन मशीन, 2 दुर्घटना राहत ट्रेन, 3-4 रेलवे और रोड क्रेन तैनात हैं। दुर्घटना में 294 लोगों की मृत्यु और 1000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here