Voice Of The People

विपक्ष के सिलेक्टिव आक्रोश को लेकर असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

असम के सीएम ने लिबरल के चुनिंदा और स्वकथित आरोप और आक्रोश पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा हम मणिपुर की घटना की निंदा करते हैं लेकिन कांग्रेस को मणिपुर को लेकर हमें निशाना नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में बार-बार मणिपुर का नाम नहीं लिया जाना चाहिए, जहां भीड़ ने दो महिलाओं के कपड़े उतारकर उनकी परेड कराई। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि हमने इस घटना पर खेद जताया है।

सीएम सरमा ने कांग्रेस से सवाल पूछा कि क्या कांग्रेस शासित राज्यों में ऐसी घटनाएं नहीं होती है मुख्यमंत्री ने कहा इस घटना पर राज्य को अपमानित नहीं किया जाना चाहिए। घटना में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और इस कृत्य के लिए दंडित किया जाना चाहिए लेकिन इस घटना को लेकर मणिपुर या पूरे पूर्वोत्तर को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। ऐसी घटनाएं कांग्रेस शासित राज्यों में भी रोजाना हो रही हैं।

इसके साथ ही सरमा ने मणिपुर घटना पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल में प्रतिदिन कितने बलात्कार होते हैं। ममता बनर्जी लंबे समय से मुख्यमंत्री हैं लेकिन क्या उनके शासन में पश्चिम बंगाल में बलात्कार खत्म हो गए?

उन्होंने कहा विपक्षी दलों के गठबंधन के नए नाम I.N.D.I.A पर हमला बोला है। असम के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को दावा किया कि अंग्रेजों ने देश का नाम ‘इंडिया’ रखा था। ‘औपनिवेशिक विरासतों’ से राष्ट्र को मुक्त करने के लिए लड़ना चाहिए। सरमा की यह टिप्पणी सत्तारूढ़ एनडीए से मुकाबला करने के लिए 26 विपक्षी दलों की ओर से एकजुट होकर गठबंधन बनाने के बाद आई है।

मुख्यमंत्री ह‍िमंत ब‍िस्‍वा सरमा ने ट्विटर पर कहा क‍ि हमारा सभ्यतागत संघर्ष इंडिया और भारत के आसपास केंद्रित है। अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा। हमें औपनिवेशिक विरासतों से खुद को मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए। यह कहते हुए कि पूर्वजों ने भारत के लिए लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने कहा क‍ि हम भारत के लिए काम करना जारी रखेंगे।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest