मोदी सरकार में अर्थव्यस्था बढ़ रही तेज गति से आगे, ADB ने क्या कहा

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर कई वैश्विक संस्थाएं अपने ग्रोथ अनुमान को बढ़ा चुकी हैं और इसके पीछे देश के अच्छे जीडीपी आंकड़े बड़ी वजह हैं। अब एक और वैश्विक आर्थिक संस्थान ने इसी तरह के संकेत दिए हैं। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की जीडीपी विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया है।

इससे पहले एडीबी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर 6.7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था जो कि दिसंबर में तय किया गया था। इसके बाद वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एडीबी ने भारत की विकास दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है।

एडीबी ने अपनी रिपोर्ट में कई मुख्य बातें कही हैं। इसने कहा कि मैन्यूफैक्चरिंग और सर्विसेज में भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती से बढ़ी है और यह आगे भी तेजी से बढ़ती रहेगी। मुख्य रूप से मजबूत निवेश और उपभोक्ता मांग में सुधार के आधार पर विकास दर में तेजी का और मुद्रास्फीति में गिरावट का रुझान जारी रहेगा।

Must Read

Latest