Home News कर्नाटक के लोकायुक्त अस्पताल में भर्ती

कर्नाटक के लोकायुक्त अस्पताल में भर्ती

0

कर्नाटक के लोकायुक्त अस्पताल में भर्ती

जेकेबी न्यूज़-कर्नाटक के लोकायुक्त जस्टिस विश्वनाथ शेट्टी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन पर उनके ऑफिस में ही सात मार्च को हमला कर दिया गया। हमले में वो बुरी तरह घायल हो गए है। हमलावर ने दफ्तर में घुस कर पेट में चाकू से तीन बार वार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जाँच शुरू कर दिया है। पुलिस ये भी पता करने की कोशिश कर रही है की इस घटना के पीछे का राज़ क्या है।

आरोपी लोकायुक्त के यहां अपने आपको वकील बता कर गया था लेकिन वो हकीकत में बस का कंडक्टर है और उसकी पहचान तेजस शर्मा है।

पुरे घटना वहां लगे सीसीटीवी में मौजूद है। लोकायुक्त जस्टिस विश्वनाथ शेट्टी कर्नाटक हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त जज हैं। बीते साल ही उन्होंने लोकायुक्त का पद संभाला है।

शेट्टी अभी 74 साल के है और उनका इलाज बेंगलुरु के मल्लया अस्पताल में चल रहा है।डॉक्टर ने उनकी हालत को अभी नाज़ुक बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here