Voice Of The People

आखिर क्यों भाजपा ने दिल्ली में बनाया एक पार्षद को प्रदेश अध्यक्ष?

नितेश दूबे,जन की बात

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश में अपना नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। मनोज तिवारी को उनके कार्यकाल खत्म होने के बाद उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से छुट्टी दे दी गई है। भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए बहुत ही चौंकाने वाला नाम दिया है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी लगातार नेतृत्व में ऐसे लोगों को लाती है जो कि चौकानेवाले ही नाम होते हैं। उसी प्रकार से अब की बार भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता को बनाया है।

आदेश कुमार गुप्ता बने अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी ने आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है। आदेश कुमार गुप्ता मूलतः उत्तर प्रदेश के कन्नौज के रहने वाले हैं। लेकिन उन्होंने अपने राजनीति दिल्ली में की है। आदेश कुमार गुप्ता बनिया समुदाय से आते हैं और दिल्ली में इनकी संख्या भी काफी अधिक है। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी का वोट प्रतिशत भी अबकी बार सबसे अधिक बढ़ा था भले ही पार्टी चुनाव हार गई हो। इसका एक कारण भी था कि बीजेपी को इस समुदाय से अच्छी संख्या में वोट भी प्राप्त हुए थे। आदेश कुमार गुप्ता 2018 में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के चेयरमैन भी रह चुके हैं। जबकि वर्तमान में वह वेस्ट पटेल नगर से पार्षद हैं। आदेश कुमार गुप्ता 2017 में ही पहली बार चुनाव लड़े थे। आदेश कुमार गुप्ता 2017 में वेस्ट पटेल नगर से निगम पार्षद का चुनाव जीते थे।

शुरू से बीजेपी के साथ

आदेश कुमार गुप्ता शुरू से ही बीजेपी से जुड़े हुए हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा में उन्होंने कई जिम्मेदारियों को निभाया है। धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल के समय उन्होंने कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी निभाई थी। आदेश कुमार गुप्ता भाजपा करोलबाग के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही आपको बता दें कि आदेश कुमार गुप्ता को विधानसभा चुनाव के दौरान बंगाली समाज को जोड़ने की जिम्मेदारी भी दी गई थी। जिसको उन्होंने बखूबी निभाया निभाया भी था। आदेश कुमार गुप्ता की छवि साफ-सुथरी मानी जाती है और चेयरमैन रहते वक्त इन्होंने काम भी खूब किया था।

मनोज तिवारी की छुट्टी

आपको बता दें कि मनोज तिवारी को अध्यक्ष पद से आज हटाया गया। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ही मनोज तिवारी ने इस्तीफे की पेशकश कर दी थी। लेकिन उस वक्त पार्टी ने उनके इस फैसले को स्वीकार नहीं किया था। पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी अरुण सिंह ने आधिकारिक पत्र जारी कर सूचना दी।

3.6 साल का रहा कार्यकाल

मनोज तिवारी का कार्यकाल 3.6 साल का रहा लेकिन इनके कई उतार चढ़ाव भी आते रहे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी को करारी हार का भी सामना करना पड़ा। साथ ही लॉक डाउन में मनोज तिवारी हरियाणा में क्रिकेट खेलने चले गए थे जिससे पार्टी की फजीहत भी हुई थी।

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest