क्या आप जानते हैं अब तक भारत में कुल कितने कोरोना परीक्षण हो चुके हैं ?

कोरोनो वायरस भारत में आए दिन बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना वायरस के मामले हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। वायरस से जुड़े मामलों में लगातार तेजी आ रही है। वही देश के स्वास्थ्य तंत्र को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश के अंदर 5000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वही पिछले 24 घंटों में 467 लोगों की मौत हुई है।

क्या आप जानते हैं अब तक भारत में कुल कितने कोरोना परीक्षण हो चुके हैं ?
क्या आप जानते हैं अब तक भारत में कुल कितने कोरोना परीक्षण हो चुके हैं ?

हाल के ताजा आंकड़ों को मिलाने के बाद इस वक्त देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,19,665 हो गई है। जिनमें से 2,59,557 सक्रिय मामले हैं, 4,39,948 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक 20,160 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत ने बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण मरीजों की जांच में काफी गति दिखाई है। भारत अब लगातार अधिक से अधिक कोरोना संक्रमण की जांच कर रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की और से मिल रही जानकारी के अनुसार देशभर में कोरोना परीक्षण का आंकड़ा एक करोड़ को पार कर चुका है। साथ ही देशभर में 1115 परीक्षण प्रयोगशालाओं के निरंतर कार्यरत रहने के साथ ही यह काम सफल हो पाया है।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4,39,947 हो गई है। सक्रिय मामलों की तुलना में 1,80,390 से अधिक ठीक होने वाले मामले हैं। भारत में मरीजों के ठीक होने की दर 61.13 फीसदी हो गई है।’

Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest