Voice Of The People

जानिए मुकेश अंबानी की सफलता के चार कारण, जिसके चलते अंबानी बने दुनिया के 9वें सबसे अमीर व्यक्ति

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी बीते शुक्रवार को शेयर बाजार के जादूगर कहे जाने वाले वॉरेन बफेट को पीछे छोड़कर दुनिया के नौवें सबसे अमीर आदमी बन गए है।

आज हम वह चार कारण बताएंगे, जिनकी वजह से मुकेश अंबानी ने यह मुकाम हासिल किया। अपनी सफलता के पीछे इन सभी कारणों को उद्योगपति मुकेश अंबानी ने स्वयं रिलायंस इंडस्ट्रीज की 40 वीं सालाना जनरल मीटिंग में बताया था। मुकेश अंबानी ने कहा कि उन्होंने अपने पिता से इस यात्रा में बेहद महत्वपूर्ण चार अध्याय सीखें है।

1. साहस : मुकेश अंबानी ने यहां पर जोर देते हुए कहा कि साहस के बिना कोई कार्य संभव नहीं है। जोखिम लेते हुए हम थोड़े डरते है, लेकिन बिना जोखिम लिए किसी भी व्यवसाय को सफलता से आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। यदि जीवन के किसी भी क्षण में हमें आगे बढ़ना है तो साहस का होना बेहद जरूरी है।

2. सहानुभूति: सहानुभूति का जीवन में होना बेहद जरूरी है। आप जितने लोगों का केयर करेंगे, उतने ही जल्दी आप आगे बढ़ेंगे। मुकेश अंबानी ने यहां पर सहानुभूति को “दिल की दौलत” भी बताया।

3. तकनीक और टैलेंट पर विश्वास: रिलायंस ने हमेशा से ही नई से नई तकनीक का प्रयोग किया है। इसके साथ ही हमने बेहतर टैलेंट की भी खोज की है। इन दोनों का गठजोड़ दुनिया को बदल देने वाली क्रिएटिविटी को जन्म देता है।

4. दिल का रिश्ता: मुकेश अंबानी ने कहा कि विश्वास, वफादारी और दिल का रिश्ता से किसी भी देश में सफलता पाई जा सकती है। आधार पर टेक्नोलॉजी जिसके जरिए जो हमारी जनरेशन ने प्राप्त किया, आप  उससे अधिक प्राप्त कर सकते है।

SHARE

Must Read

Latest