Voice Of The People

महानायक अमिताभ बच्चन को हुआ कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी।

अमन वर्मा (जन की बात)

फिल्मी जगत के महानायक अमिताभ बच्चन का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। जिसकी जानकारी अमिताभ बच्चन ने खुद ट्वीट करके दी। वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी विश्वभर में खतरनाक दर से बढ़ रहा है। केवल भारत में अब तक COVID-19 के 8,21,000 केस दर्ज हो चुके है। वहीं इस खतरनाक वायरस से 22,000 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है। अमिताभ बच्चन से पहले, दबंग जैसी सुपरहिट फिल्मों में गाने गा चुके मशहूर गायक वाजिद खान भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। जिनकी बाद में उनकी मौत हो गई थी। मशहूर गायिका कनिका कपूर भी इस बीमारी से संक्रमित हुई थीं।

अमिताभ बच्चन माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते है। उन्होंने आज रात 10:52PM पर ट्वीट किया जिसमें लिखा था कि, “मेरा COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। इस वक़्त मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हूं। घर के सभी स्टाफ और फैमिली के सदस्यों का भी टेस्ट हुआ है, रिजल्ट का इंतजार है।” महानायक ने आगे लिखा “वो सभी लोग जो बीते 10 दिनों के भीतर मेरे नजदीक थे, उनसे निवेदन है कि कृपया अपना COVID-19 टेस्ट करा लें.”

अमिताभ बच्चन के ट्वीट के बाद ट्विटर पर उनके फैंस द्वारा जल्दी ठीक हो जाने की कामनाओं से भरे ट्वीट्स का ताता लग गया है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी उनके जल्दी ठीक हो जाने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest