Voice Of The People

जन की बात ऑनलाइन पोल:- क्या सिस्टम में मौजूद कानपुर के गुनहगारों को सज़ा मिलेगी? देखिए नतीजे

गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद कई सवाल जन्म ले रहे हैं। बता दें कि विकास दुबे कानपुर में 8 पुलिस वालों का हत्या का आरोपी है और उसके बाद से पुलिस को उसकी तलाश थी। इसके बाद से विकास दुबे भाग रहा था और पहले वह फरीदाबाद गया। फिर उसके बाद वह राजस्थान से होते हुए मध्य प्रदेश के उज्जैन चला गया। आपको बता दें कि पुलिस को विकास के साथियों की भी तलाश थी। इसके साथ ही विकास की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने उसके पांच साथियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। इसके बाद पता चलता है कि विकास फरीदाबाद में है और पुलिस उसके पीछे जाती है लेकिन वह फरीदाबाद से फरार हो चुका है। इसके बाद 9 जुलाई को विकास मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर में पकड़ा जाता है। उसे सिक्योरिटी गार्ड पहचानता है उसके बाद वह पुलिस को सूचना देता है जिसके बाद पुलिस आकर उसे पकड़ लेती है। बता दें कि घटना के बाद मध्य प्रदेश पुलिस विकास को यूपी को सौंप देती है। उसके बाद यूपी पुलिस उसे रोड के रास्ते कानपुर लाती है। रास्ते में ही पुलिस कहती है कि एक दुर्घटना घट जाती है इसके विकास भागने का प्रयास करता है और पुलिस पर गोलियां चलाता है। इसके बाद पुलिस भी जवाबी कार्यवाही करती है और मौत हो जाती है। इसके बाद एनकाउंटर पर कई सवाल उठते हैं कि विकास के एनकाउंटर से क्या वह सारे राज खत्म हो गया जिसने “विकास दुबे” को “विकास दुबे बनाया।

आपको बता दें कि विकास के एनकाउंटर को लेकर एक पोल किया गया इसमें पता चला:-

पोल में क्या पता चला?

आपको बता दें कि इस पोल में हमने जनता से सवाल पूछा कि क्या विकास दुबे को पीछे से समर्थन करने वालों को सजा मिलेगी या फिर वह खुलेआम घूमेंगे?

आपको बता दें कि इस पोल में कुल 750 लोगों ने हिस्सा लिया और सबसे महत्वपूर्ण बात रही की 50% लोगों ने कहा कि सिस्टम में मौजूद विकास को पीछे समर्थन करने वाले पकड़े जाएंगे और उनको सजा मिलेगी।

जबकि 50% लोगों ने ही माना कि विकास को पीछे से समर्थन करने वालों को कोई सजा नहीं होगी और खुलेआम घूमेंगे।

SHARE

Must Read

Latest