Voice Of The People

लेफ्ट सांसद ने राम जन्मभूमि मंदिर पूजन का किया विरोध

केरल से सीपीआई के राज्यसभा सांसद बिनोय विसवम ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा जिसमें उन्होंने राम जन्मभूमि पूजन का विरोध किया और कहा कि दूरदर्शन राम जन्मभूमि पूजन का प्रसारण ना करें। लेफ्ट सांसद ने पत्र में कहा कि “अयोध्या में 1992 में बाबरी मस्जिद को गिराया गया था। जिसके बाद अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर को उसके आसपास लामबंद किया गया। जिसके बाद राम जन्मभूमि मंदिर दशकों से समुदायों के बीच संघर्ष और विवाद का कारण बना हुआ है। इस विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी, यह भारतीय समाज में एक अमिट दरार पैदा कर गया है। ”

इस लेटर में लेफ्ट सांसद ने कहा कि “5 अगस्त को होने वाले राम जन्म भूमि पूजन के प्रसारण के लिए दूरदर्शन का उपयोग करना राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए खतरा है।”

लेफ्ट सांसद ने सरकार पर राम जन्मभूमि मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया और इसे देश की सर्कुलर छवि के लिए खतरा बताया।

आगे लेटर में राज्यसभा सांसद बिनोय विसवम ने कहा कि “दूरदर्शन भारत सरकार द्वारा चलाया जाता है 5 अगस्त को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन के कार्यक्रम का दूरदर्शन के माध्यम से प्रसारण करने से बचना चाहिए”

आपको बता दें, 5 अगस्त को अयोध्या में राम जन्मभूमि पूजन का कार्यक्रम है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 200 लोग भूमि पूजन में भाग लेने। कोरोना की वजह से ज्यादा लोग अयोध्या में नहीं जाए, इसीलिए भूमि पूजन के कार्यक्रम का प्रसारण की जिम्मेदारी दूरदर्शन को दी गई है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के अलावा लालकृष्ण आडवाणी भी शामिल होंगे।

फोटो क्रेडिट: बिनोय विसवम फेसबुक पेज

SHARE

Must Read

Latest