Voice Of The People

अफगानिस्तान से सिख और हिंदू सुरक्षित भारत लौटे, पढ़िए कैसे यह हुआ संभव

अफगानिस्तान में सिखों और हिंदुओं के ऊपर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। भारत सरकार ने 11 हिंदू, सिख लोगों को भारत में वापस बुलाया है। लगातार अफगानिस्तान में हिंदू और सिखों पर अत्याचार हो रहे हैं और उन पर हमले हो रहे हैं। यहां तक कि उनका अपहरण भी किया जा रहा है। इन सभी को देखते हुए भारत सरकार अफगानिस्तान सरकार के साथ मिलकर हिंदू और सिखों को अफगानिस्तान से भारत वापस लाने पर विचार कर रही है।इसी बीच 11 हिंदू और सिखों को अफगानिस्तान से भारत वापस लाया भी जा चुका है। इसमें 4 हिंदू और 7 सिख शामिल हैं। इन सभी का स्वागत एयरपोर्ट पर दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया।

निदान सिंह सचदेवा भी शामिल हैं।

आपको बता दें कि अफ़ग़ानिस्तान में एक सिख समुदाय के व्यक्ति निदान सिंह सचदेवा का कुछ दिन पहले तालिबानियों ने अपहरण कर लिया था। फिर बाद में अफगनिस्तान सरकार की मदद से उनको 18 जुलाई को रिहा कराया गया था। आपको बता दें जिन 11 हिंदु और सिखों को अफगानिस्तान से वापस लाया जा रहा है उसमें निदान सिंह सचदेवा भी शामिल है।

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि “अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक सिख और हिंदू समुदाय के 11 सदस्य आज भारत पहुंचे।इसमें कहा गया कि भारत ने उन्हें वीजा दिया और उनकी यात्रा का इंतजाम भी किया। इन परिवारों की सुरक्षित वापसी के लिये हम अफगानिस्तान सरकार द्वारा किये गए सहयोग की सराहना करते हैं।”

“वहीं पर पूरे मामले पर बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि अफगानिस्तान से पहली बार अल्पसंख्यक हिंदू और सिख परिवार भारत लौट रहे हैं। ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी सोच के कारण ही संभव हुआ है। जल्द ही इन्हें भारत की नागरिकता भी दी जाएगी। जो लोग नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं उनको अपनी आंखें खोल लेनी चाहिए।”

वहीं आपको बता दें कि भारत सरकार 700 हिंदू और सिखों को अफगानिस्तान से सुरक्षित वापसी के लिए इंतजाम कर रही है। भारत और अफगानिस्तान सरकार के बीच बातचीत भी चल रही है। जल्द ही 700 अल्पसंख्यक हिंदू और सिखों को अफगानिस्तान से भारत लाया जाएगा और इनको नागरिकता दी जाएगी।

SHARE

Must Read

Latest