Voice Of The People

4 दिनों में रिया ने सुशांत को 25 बार किया कॉल, परिवार से दूर रखने की थी कोशिश

सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला आधिकारिक तौर पर सीबीआई को सौंप दिए जाने के बाद सेे, आज रिया चक्रवर्ती के फोन रिकॉर्ड्स सबके सामने आए है,जिससे पता चलता है कि रिया ने 20 जनवरी से 24 जनवरी, 2020 के बीच सुशांत को 25 कॉल किए थे। रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका थी और सुशांत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी भी है। जब से सुशांत के पिता के.के. सिंह ने पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में एफ.आई.आर. दर्ज की है। शिकायत में के.के. सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार पर आत्महत्या के लिए उकसाना सुशांत के बैंक खाते से 15 करोड़ रुपये निकालने और उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

रिया चक्रवर्ती के फोन कॉल विवरण से पता चलता है कि रिया ने 5 दिनों में सुशांत सिंह राजपूत को 25 कॉल किए, वह अपनी बहन रानी के साथ थे। आपको बता दें, सुशांत सिंह राजपूत 20-24 जनवरी, 2020 के बीच चंडीगढ़ गए थे।

नवंबर 2019 में, सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी बहन को मदद के लिए फोन किया था यहां तक ​​कि चंडीगढ़ के लिए अपने टिकट भी बुक किए थे। मगर रिया ने कथित तौर पर सुशांत को मुंबई में रुकने रहने के लिए मजबूर किया ऐसा कहना है सुशांत की बहन का, आगे सुशांत के परिवार सदस्यों ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत ने दिसंबर 2019 में अपना नंबर बदल दिया था। बाद में, सुशांत सिंह राजपूत ने मदद के लिए अपने परिवार को एक और कॉल किया, इस बार अपने नए नंबर से। उन्होंने कहा कि रिया और उनका परिवार मानसिक स्वास्थ्य के आधार पर उन पर दबाव बना रहा था।

आखिरकार सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई से चंडीगढ़ तक खुद गाड़ी चलाकर गए क्योंकि उनको गलत दवा दिए जाने के कारण क्लस्ट्रोफोबिया की शिकायत की थी। सुशांत सिंह राजपूत अपनी बहन रानी के साथ दो दिनों के लिए चंडीगढ़ में थे।

सिद्धार्थ पिथानी ने सुशांत सिंह राजपूत के चंडीगढ़ जाने के बारे में रिया चक्रवर्ती को बताया फिर रिया ने सुशांत को वापस लौटने के लिए मजबूर किया, जिसमें रिया ने 3-4 दिनों में 25 कॉल किए थे।

इन कॉल डिटेल्स से ये साफ पता चलता है कि कैसे जानबुझ कर सुशांत को उनको अपने परिवार से दूर किया जा रहा था। रिया चक्रवर्ती सुशांत को बार बार फोन कर के परेशान कर रही थी।

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest