Voice Of The People

सुशांत के चण्डीगढ़ जाने के बाद रिया ने 4 दिन में 15 बार महेश भट्ट को किया था कॉल

अमन वर्मा

सुशांत सिंह राजपूत की डेथ मिस्ट्री में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। कल यानी शुक्रवार को रिया की पिछले 1 साल की पूरी कॉल डिटेल रिपब्लिक मीडिया ने साझा किया, जिसमे कई चौंकाने वाले फोन कॉल्स किए गए थे। जिसमें मुंबई में सुशांत के केस की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी अभिषेक ट्रिमुखी से रिया की 5 बार बात हुईं थी, ऐसा तब हो रहा था जब सुशांत के मौत की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती हैं।

कल जन की बात ने बताया था कि कैसे रिया ने 20 से 24 जनवरी के बीच सुशांत को 25 बार फोन किया था, जिसकी वजह से सुशांत चंडीगढ़ में अपनी अपनी बहन के घर से मुंबई तक खुद गाड़ी चला कर आए थे।

आज मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 16जनवरी से 3फरवरी के बीच रिया ने सबसे अधिक बार फिल्म निर्माता महेश भट्ट से बात किया था 1 महीने में रिया ने महेश भट्ट से 92 मिनट बात की थी। ध्यान देने वाली बात ये है कि 20 से 24 जनवरी के बीच जब सुशांत चंडीगढ़ में थे, तब 15 बार रिया और महेश भट्ट के बीच बात हुईं थीं। जिसमे 8 बार रिया ने महेश भट्ट को कॉल किया था और 7 बार महेश भट्ट ने रिया की कॉल किया था।

आपको बता दें कि महेश भट्ट ने ही सुशांत के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और कहा था कि सुशांत का हाल भी एक दिन परवीन बाबी जैसा होगा, ध्यान देने वाली बात ये है कि परवीन बाबी की भी मौत संदिग्ध हालत में हुई थी।

पहले से मीडिया में महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती के बीच संबंधों पर भी सवाल उठ रहे थे। सुशांत की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने महेश भट्ट से पुछताछ भी की थी, मगर उसका केंद्र बिंदु नेपोटिज्म था।

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest