Voice Of The People

इंटेलिजेंस शेयरिंग का करार के बाद, चीनी सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों को जमकर पीटा, पाकिस्तानी अफसरों ने दिया चीन सैनिकों का साथ

पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चीन और पाकिस्तान की दोस्ती की बड़ी-बड़ी कसमें खाता रहता है। पाकिस्तान और चीन की दोस्ती की 69 वी सालगिरह पर चीन ने तो पाकिस्तान और चीन की दोस्ती को चट्टानों जितनी मजबूत तक करार दिया था। लेकिन चीन दुनिया के साथ दादागिरी के साथ साथ, अपने खास दोस्त पाकिस्तान से भी दादागिरी करने से बाज नहीं आ रहा है। वे अब पाकिस्तान के सैनिकों को पीटने तक पर उतर आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों को कराची में जमकर पीटा है। चीनी सैनिक पाकिस्तानी सैनिकों को तब तक पीटते रहे जब तक वह बेहोश नहीं हो गए। कई पाकिस्तानी सैनिकों के इसमें हाथ पांव टूटने की भी खबर है। जबकि कई सैनिकों की हालत गंभीर है।

आपको बता दें, कराची में यह चीनी सैनिक स्पेस प्रोग्राम के कार्य को पूरा करने आए थे। इस दौरान चीनी सैनिकों और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच मतभेद हो गए। जिसके बाद चीनी सैनिकों ने पाकिस्तान के कराची में घुसकर पाकिस्तानी सैनिकों की पिटाई की।

इस घटना में सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी अधिकारियों ने भी चीनी सैनिकों का पक्ष लिया है। जिसके कारण पाकिस्तानी सैनिक खुद को ठगा महसूस कर रहे है। पाकिस्तानी अधिकारी ने खुद कहा है कि इससे पाकिस्तानी सेना का मनोबल काफी कम हो गया है।

इस घटना से कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान और चीन के बीच इंटेलिजेंस शेयरिंग का करार हुआ है। जिसमें पाकिस्तानी सैनिकों के कुछ अफसरों को चीन की सीक्रेट मीटिंग्स में भी भागीदारी मिलेगी।

SHARE

Must Read

Latest