Voice Of The People

मुंबई पुलिसकर्मी – सुशांत का मर्डर हुआ है, बॉलीवुड के बड़े लोग शामिल है, मुंबई पुलिस ईमानदार लेकिन इस कारण सरकार द्वारा दबाव बनाया जा रहा है?

सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं और इसी बीच एक और बड़ा खुलासा हुआ है। आपको बता दें कि एक यूट्यूब चैनल है एक्सपोज टुडे उसने एक वीडियो डाला है ,जिसमें सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े कई बड़े खुलासे हुए हैं। हालांकि एक्सपोज टुडे ने एक डिस्क्लेमर भी दिया है कि वह इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में एक पुलिस कर्मी है जो खुद को महाराष्ट्र पुलिस का बता रहा है। हालांकि उसने अपना नाम नहीं बताया। उसने कहा कि अगर मैं अपना नाम बताऊंगा तो मेरे परिवार पर खतरा आएगा और नौकरी चली जाएगी। इसमें वह पुलिसकर्मी यह बता रहा है। वीडियो के अनुसार पुलिसकर्मी यह बता रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत मामला एक आत्महत्या का मामला नहीं बल्कि मर्डर है। इसमें मुंबई पुलिस के भी बड़े लोग शामिल है और बॉलीवुड के बड़े स्टार भी शामिल है। उसने बताया कि इसमें इतना बड़ा स्टार शामिल है जिसके हाथ में पूरी बॉलीवुड की कमान है। इसके साथ ही उसने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के बड़े नेता के परिवार के सदस्य भी इस मर्डर में शामिल हैं। इसी कारण मुंबई पुलिस के ऊपर दबाव बन रहा है ताकि केस दब जाए। इसमें पुलिस वाला यह बताता है कि इस मामले में मुंबई पुलिस की कोई गलती नहीं है बल्कि पुलिस ऊपर से आए हुए आदेश का पालन कर रही है। ऊपर से मुंबई पुलिस के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है वरना मुंबई पुलिस बहुत ईमानदार है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि मुंबई पुलिस के ऊपर यह भी दबाव बनाया गया और हमसे यह भी कहा गया कि बिहार पुलिस को इस मामले की जांच से दूर रखो, ताकि सबूतों के साथ खिलवाड़ किया जा सके। वीडियो के अनुसार पुलिसकर्मी ने यह भी कहा कि मुंबई पुलिस की केस में कोई गलती नहीं है। मुंबई पुलिस पर जो सवाल उठ रहे हैं उससे मैं आहत हूं, लेकिन हम क्या कर सकते हैं? जब हमको ऊपर से ही आदेश मिला हुआ है।

यानी कुल मिलाकर अगर देखें तो इस वीडियो में जो खुद को पुलिसकर्मी बता रहा है वह मुंबई पुलिस के ऊपर लग रहे दाग को छुड़ाने की कोशिश कर रहा है। इसके अनुसार मुंबई पुलिस जानबूझकर जांच में लापरवाही नहीं कर रही है बल्कि ऊपर से पुलिस के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है।

सूरज पंचोली इसमें शामिल है?

इसके साथ ही वीडियो के अनुसार पुलिसकर्मी यह भी बता रहा है कि इस मामले में मुख्य अपराधी सूरज पंचोली है सूरज पंचोली का ही यह सब पूरा भरा हुआ है और सूरज पंचोली ही सुशांत सिंह राजपूत के मर्डर में शामिल है।

आपको बता दें कि इस वीडियो की पुष्टि जन की बात नहीं करता है। यह कॉन्टेंट एक्सपोज टुडे यूट्यूब चैनल से लिया गया है।

SHARE

Must Read

Latest