Home News बड़ा सवाल: कंपाउंड की जगह बिल्डिंग के बाहर कैसे मिली दिशा की बॉडी, क्या किसी ने धक्का मारा था?

बड़ा सवाल: कंपाउंड की जगह बिल्डिंग के बाहर कैसे मिली दिशा की बॉडी, क्या किसी ने धक्का मारा था?

0
बड़ा सवाल: कंपाउंड की जगह बिल्डिंग के बाहर कैसे मिली दिशा की बॉडी, क्या किसी ने धक्का मारा था?

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में लगातार जांच कर रही सीबीआई की टीम अब दिशा की मौत की भी जांच कर रही है। क्योंकि यह शुरुआत से ही आंकलन लगाया जा रहा था कि सुशांत और दिशा की मौत का आपस में कोई गहरा कनेक्शन हो सकता है।

तो वहीं आज जन की बात की एक इन्वेस्टिगेशन में यह बात सामने निकल कर आई है कि दिशा की बॉडी बिल्डिंग कंपाउंड से बाहर मिली थी। जिसके बाद एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि, यदि कोई इंसान 13वी मंजिल से सुसाइड करने के लिए छलांग लगाता है तो फिर वह एक खास एंगल पर बिल्डिंग कंपाउंड से बाहर कैसे गिरता सकता है?

क्योकि सुसाइड के दौरान कोई यदि कोई छलांग लगता है तो उसे बिल्डिंग के नीचे ही गिरना चाहिए। लेकिन इस दौरान यदि आप दिशा की सुसाइड को देखें तो दिशा की बॉडी बिल्डिंग कंपाउंड की बजाय कंपाउंड के बाहर मिली है।

तो यहां ये सवाल उठाए जा रहे हैं कि, क्या किसी ने दिशा को धक्का मारा था?

हालांकि अभी तक इस पूरे मामले में कोई पुख्ता सबूत व बड़े खुलासे नहीं हो पाए हैं। परंतु इस पूरे मामले की जांच अब सीबीआई खुद अपने हाथों में लेकर कर रही है