Voice Of The People

पीएम मोदी का जन्मदिन आज, दुनिया के कई राष्ट्रध्यक्षों ने बधाई दी, भाजपा मनाएगी सेवा सप्ताह

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। यह प्रधानमंत्री का 70 वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर उनको देश और दुनिया से बधाइयां मिल रही है। दुनिया के कई राष्ट्रध्यक्षों ने प्रधानमंत्री को बधाई भेजी है। इसके साथ ही देश के लगभग सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी भी हर एक राज्य में अलग-अलग कार्यक्रम उनके जन्मदिन के मौके पर आयोजित कर रही है।

 

नेपाल, रूस, फिनलैंड के राष्ट्राध्यक्ष ने दी बधाई

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दुनिया के कई राष्ट्रध्यक्षों ने बधाई दी है। इसके साथ ही नेपाल, रूस और फिनलैंड के राष्ट्राध्यक्ष ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी है।

नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने कहा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन के अवसर पर बधाई। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य व खुशियों की कामना करता हूं। दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे।  इसके साथ ही फिनलैंड की प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि वह दोनों देशों के संबंधों को और आगे ले जाने को लेकर उत्सुक है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी प्रधानमंत्री मोदी को उनके 70वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मैं आपके साथ रचनात्मक बातचीत जारी रखने और द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंडा के सामयिक मुद्दों पर एकसाथ काम करने के लिए तत्पर हूं।

गृहमंत्री शाह और राहुल गांधी ने भी शुभकामनाए दी

गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में एक मजबूत भारत की नींव रखी गई। इसके साथ ही विपक्ष के नेता और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

 

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री जन्मदिन के जन्मदिन के मौके पर भाजपा भी देश में कई जगह जनकल्याण के कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। उत्तर प्रदेश में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी गरीबों और दिव्यांगों में ट्राई साइकिल का वितरण करेगी। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 24 सितंबर तक चलेगा, जिसे सेवा सप्ताह का नाम दिया गया है। वहीं पर भाजपा मध्य प्रदेश में गरीबों के लिए जन कल्याणकारी कार्यक्रम करेगी। आपको बता दें कि बिहार भाजपा ने भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर के सेवा सप्ताह के रूप में कई कार्यक्रम करने का ऐलान किया है।

SHARE

Must Read

Latest