Voice Of The People

द्रौपदी मुर्मू होंगी NDA की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का ऐलान

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार के रूप में भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू के नाम का एलान किया है. विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को अपना राष्ट्रपति बनाने का ऐलान किया था. दिल्ली में भाजपा हेडक्वार्टर में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया. बैठक में पीएम मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी व अन्य कई नेता मौजूद थे. 64 वर्षीय मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं. मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है.

द्रौपदी मुर्मू को NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘मुझे विश्वास है कि वह एक महान राष्ट्रपति होंगी.’ पीएम ने लिखा, द्रौपदी मुर्मू ने अपना जीवन समाज की सेवा में समर्पित किया है. उन्‍होंने गरीबों, दलितों के साथ हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने के लिए अपनी ताकत झोंक दी. उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है. विश्वास है कि वह देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी. लाखों लोग, विशेष रूप से जिन्होंने गरीबी का अनुभव किया है और कठिनाइयों का सामना किया है, वो मुर्मू के जीवन से बड़ी शक्ति प्राप्त करते हैं. नीतिगत मामलों की उनकी समझ और दयालु स्वभाव से देश को बहुत लाभ होगा.

 

20 नाम पर हुई चर्चा के बाद लगी मुहर

जेपी नड्डा ने बताया कि संसदीय बोर्ड की बैठक में तकरीबन 20 नामों पर चर्चा हुई और आदिवासी महिला नेता मुर्मू के नाम पर मुहर लगी. दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में पीएम मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान समेत कई अन्य नेता मौजूद थे.

SHARE

Must Read

Latest