क्या है “Make India Number 1” कार्यक्रम, जिसकी शुरुआत अरविंद केजरीवाल ने की? जानें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केन्द्र सरकार के “मेक इन इंडिया” की तर्ज पर “मेक इंडिया नंबर-1” नामक एक राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत की है। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें इस देश के 130 करोड़ लोगों को इस मिशन से जोड़ना है। उन्होंने कहा है की हमें भारत को एक बार फिर दुनिया का नंबर 1 देश बनाना है।  हमें भारत को फिर से महान बनाना है। हम आज ‘मेक इंडिया नंबर 1’ नामक एक राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत कर रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि लोगों में क्रोध है और सवाल है कि हमे आजादी के 75 साल हो चूके है। इन 75 वर्षों में हमने बहुत कुछ हासिल किया लेकिन लोगो में एक सवाल है कि हमारे बाद आजादी पाने वाले कई छोटे राष्ट्र हमसे आगे निकल गए। भारत क्यों पिछड़ गया?  हर नागरिक यही पूछ रहा है।

 

उन्होंने कहा, अगर हम इस देश को इन नेताओं के भरोसे छोड़ देंगे, तो हम और पिछड़ जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं अपील करता हूं कि सभी 130 करोड़ लोग इस राष्ट्र मिशन के साथ जुड़ें।  जिस दिन सभी 130 करोड़ लोग इससे जुड़ गए तो देश को नंबर 1 बनने से कोई नहीं रोक सकता।

केजरीवाल ने कहा कि उनकी जिंदगी का एक ही सपना है कि वह भारत को दुनिया का नंबर वन देश देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत अमीर तब बनेगा, जब हर भारतवासी अमीर बनेगा। ऐसा तो नहीं हो सकता है कि भारत अमीर देश बन गया और भारत के लोग गरीब रह गए। भारत को अमीर देश बनाने के लिए हर भारतवासी को अमीर बनाना पड़ेगा।

Must Read

Latest