Home Highlights दिल्ली बीजेपी का ट्वीट: दिल्ली सरकार का एजुकेशन मॉडल एक्सपोज

दिल्ली बीजेपी का ट्वीट: दिल्ली सरकार का एजुकेशन मॉडल एक्सपोज

0
दिल्ली बीजेपी का ट्वीट: दिल्ली सरकार का एजुकेशन मॉडल एक्सपोज
दिल्ली बीजेपी का ट्वीट: दिल्ली सरकार का एजुकेशन मॉडल एक्सपोज

दिल्ली सरकार की शिक्षा नीति पर लगातार bjp हमला बोल रही है.मनीष सिसोदिया का शराब नीति में हो रही जांच के बाद तो बीजेपी का हमला आम आदमी पार्टी के ऊपर और भी अधिक तेजी से बढ़ गया है.

आज बीजेपी दिल्ली के टि्वटर हैंडल से एक अखबार की कटिंग के साथ ट्वीट किया गया जिसमें लिखा गया दिल्ली सरकार का एजुकेशन मॉडल एक्सपोज हो चुका है. वहीं इस मामले पर मनोज तिवारी ने भी ट्वीट करके कहा कि एक बार फिर से दिल्ली model की हवा निकल चुकी है. उन्होंने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का दिल्ली मॉडल और शिक्षा का मॉडल दोनों ही खोखले हैं.

वही आरपी सिंह ने भी उसी अखबार की कटिंग के साथ ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली में बच्चे पोटा केबिन के अंदर पढ़ने के लिए मजबूर है. उन्होंने अपने ट्वीट पर अरविंद केजरीवाल से सवाल करते हुए जवाब मांगा है कि क्या यह है दिल्ली का एजुकेशन मॉडल?

आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से केंद्र की बीजेपी सरकार और दिल्ली सरकार के बीच में कोल्ड वार जैसी स्थिति बनी हुई है वहीं मनीष सिसोदिया पर हो रही लगातार सीबीआई जांच के बाद आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति और भी अधिक तेज हो गई है. वहीं अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि गुजरात के आम आदमी पार्टी के ऑफिस में भी छापेमारी की खबरें सामने आई है.