Home News गोपाल इटालिया का एक और वीडियो आया सामने , हिंदू देवी- देवताओं का किया अपमान

गोपाल इटालिया का एक और वीडियो आया सामने , हिंदू देवी- देवताओं का किया अपमान

0
गोपाल इटालिया का एक और वीडियो आया सामने , हिंदू देवी- देवताओं का किया अपमान

गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रमुख गोपाल इटालिया का और वीडियो सामने आया है। जिसमें वह कतिथ तौर पर हिंदू देवी देवताओं का अपमान करता दिखाई दे रहा है। इटालिया वीडियो महिलाओं को मंदिर जानें से मना करता है और कहता है मंदिर महिलाओं के लिए शोषण के अड्डे हैं।

यह 24 sec का वीडियो बीजेपी द्वारा शेयर किया गया है जिसमें गोपाल इटालिया के रहा कि, हे मेरी माताओं, बहनों और बेटियों। कथाओं और मंदिरों में आपको कुछ नहीं मिलेगा वह शोषण के घर हैं। अगर आपको आपका अधिकार चाहिए इस देश पर आपको शासन करना हो, समान हक चाहिए तो कथाओं में नाचने के बजाए मेरी माताओं बहनों यह बुक पढ़ो।

बीजेपी द्वारा शेयर किया गया वीडियो 2018 का गोपाल इटालिया एक बयान है।

पश्चिम दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने गोपाल इटालिया ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा हैं ,”AAP का शिक्षा मंत्री सिसोदिया राम मंदिर बनाने का विरोध करता था, राजेंद्र पाल हिंदू देवी देवताओं का अपमान करता है और अब आप गुजरात अध्यक्ष हिन्दुओं के मंदिरों को शोषण के अड्डे बता रहा है। अरविंद केजरीवाल आप लोग किस घटिया स्तर की राजनीति पर उतर आए हैं?”

दरसल, इस से पहले गोपाल इटालिया का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हुए दिखा था। वीडियो में गोपाल इटालिया को पीएम मोदी को अपशब्द कहते और उन्हें नाम से पुकारते देखा जा सकता है।