Voice Of The People

तवांग में ड्रैगन आर्मी की कुटाई ये दिखाता है कि यह 2022 का भारत है अगर छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं- प्रदीप भंडारी की दलील

गुरुवार को अपने शो जनता का मुकदमा पर शो के होस्ट प्रदीप भंडारी ने चीन की सेना की तवांग में हुई कुटाई पर आज का मुकदमा किया।

प्रदीप भंडारी ने कहा कि,भारत चीन तवांग संघर्ष में एकमात्र सच्चाई है – चीन को सबक सिखाया जा रहा है, और एक दृढ़ तरीके से सबक सिखाया जा रहा है। चीन ने सोचा कि वो हमारी सीमा पर दबाव बनाएगा, हमारे जवानो ने कूटा, दंडो से कूटा लात घुसो से कूटा अच्छे से कूटा और PLA दुम दबाकर भाग गया।

वो बराबरी से हम से लड़े और अच्छे से पीटे, उन्होंने पत्थर फेका और हमने कंटीले तार वाले दंडो से उनको अच्छे से पीटा। सच यही है कि चीन की योजना लुचे लफंगो गुंडो जैसे बॉर्डर पर लड़ने की है ना कि एक प्रोफेशनल आर्मी के जैसे, और उनको हमारी प्रोफेशनल आर्मी ने मुंह तोड़ जवाब दिया।

यह तब संभव है जब जवानों का मनोबल बड़ा है, उनको स्ट्रैटेजिकली समर्थन किया जा रहा है ना कि पहले की तरह जब UPA ने एक भी बुलेटप्रूफ जैकेट हमारे जवानों के लिए नहीं दी थी।

आज नॉर्थ ईस्ट स्टेट में 1.6 लाख करोड़ हाईवे प्रोजेक्ट बन रहे हैं एक एंटोनी जिस फेल्ड पॉलिसी की बात करते थे की सीमा की “रक्षा करने का सबसे अच्छा तरीका सीमा का विकास नहीं है” इस पॉलिसी को मोदी सरकार ने खत्म कर दिया है, आज 1.6 कीमी प्रति दिन की स्पीड से सड़कें बन रही हैं, रेल मैप मे बोर्डर स्टेट्स है,एयर मैप पर बॉर्डर स्टेट्स है और इस तेजी से विकास पर चीन बौखला गया है।

बौखला गया है चीन क्योंकि उसकी ग्रोथ रेट इंडिया से कम है, कोविड अभी भी चीन में महामारी का आकार लिए है, भारत आध्यात्मिक रूप से और आर्थिक रूप से उसे टेकओवर कर सकता है एशिया में एक सुपर पावर के रूप में, चीन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आइसोलेट हो रहा है, इंडो पैसिफिक मेन यूएस, ऑस्ट्रेलिया इंडिया का एलायंस उसे चेक मेट कर चुका है, पाकिस्तान को सपोर्ट करने की उसकी बोगी फ्लॉप हो चुकी है और सबसे जरूरी इंडिया की जी-20 प्रेसीडेंसी को चीन रोक नहीं पाया है। सच तो ये है दोस्तो भारत में चीन और उसकी लॉबी के खेमे में गबराहाट है क्यूंकि- इंडिया का ग्रोथ रेट चाइना से डबल है इंडियन आर्मी चाइना को अच्छे से मुंह तोड़ जवाब दे रही है और यह समय अब भारत का है ना कि चाइना का चाइना का समय अब खत्म हो रहा है।

SHARE

Must Read

Latest