Voice Of The People

सौरभ भारद्वाज और आतिशी बनेंगे दिल्ली सरकार में मंत्री, अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल को भेजी फाइल

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक सौरभ भारद्वाज और अतिशी मार्लेना को दिल्ली सरकार में बनाया जाएगा। दोनों नेताओं की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को भेजी जा चुकी है। जल्द ही दोनों विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। मनीष सिसोदिया ने अपनी गिरफ्तारी के बाद उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और उसी दिन सत्येंद्र जैन ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लिए इस वक्त काफी मुश्किल भरे दिन चल रहे हैं पहले। सतेंद्र जैन गिरफ्तार हुए थे और अब मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी ने आम आदमी पार्टी को काफी मुश्किल में डाल दिया। दरअसल यह दोनों अरविंद केजरीवाल के सबसे करीबी मंत्री थे।

सौरभ भारद्वाज और आतिशी इस मुश्किल भरे वक्त में पार्टी के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं और लगातार मीडिया में भी दोनों ही नेता आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल का बचाव कर रहे हैं। इन दोनों नेताओं को भी अरविंद केजरीवाल का करीबी बताया जाता है।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक समाचार चैनल से बात करते हुए कहा कि सौरभ भारद्वाज और आतिशी का नाम मुख्यमंत्री की तरफ से हुआ है। यह दोनों ही व्यक्ति काफी योग्य है और पद संभालने में सक्षम हैं।

SHARE

Must Read

Latest