Voice Of The People

‘भारत के जनजातीय क्रांतिवीर’ पुस्तक का केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने किया विमोचन, धवल पटेल ने लिखी है पुस्तक

भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के नायक भगवान बिरसा मुंडा को लेकर मोदी सरकार ने कई कार्यक्रम किए हैं। आजादी का अमृत महोत्सव भी चल रहा है। बीजेपी के अनुसूचित जनजातीय मोर्चा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी धवल पटेल ने “भारत के जनजातीय क्रांतिवीर” नामक पुस्तक लिखी। इस पुस्तक का विमोचन बुधवार को प्रगति मैदान में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने किया। इस दौरान लेखक और भारत के केंद्रीय सूचना आयुक्त उदय माहुरकर भी मौजूद थे।

पुस्तक के विमोचन के अवसर पर जी किशन रेड्डी ने कहा, “भारत सरकार आजादी का अमृत महोत्सव के लिए अलग-अलग कार्यक्रम कर रही है। इन कार्यक्रम में Unsung heroes को याद किया जा रहा है। भारत सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि इनके लिए ज्यादा से ज्यादा काम किया जाए और उन्हें मुख्यधारा में जोड़ा जाए।” केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दिया कि देश भर में 10 ट्राईबल म्यूजियम सरकार खोलने के लिए सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आजादी की लड़ाई में देश के लिए बलिदान दिया।

जी किशन रेड्डी ने कहा कि ट्राइबल समाज को गौरव देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बनी हैं। साथी ही जी किशन रेड्डी ने कहा कि देश में पहली बार 8 ट्राइबल सांसद केंद्रीय मंत्री बने हैं। यह मोदी सरकार में ही संभव है।

SHARE

Must Read

Latest