Voice Of The People

नार्थ-ईस्ट राज्यों से कांग्रेस का सफाया, प्रदीप भंडारी ने पहले ही बता दिया क्या होगा कांग्रेस का हाल

- Advertisement -

आज उत्तरपूर्व के तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आ गए। नागालैंड और त्रिपुरा में बीजेपी गठबंधन की सरकार बननी लगभग तय है, जबकि मेघालय में हंग हाउस के आसार दिख रहे हैं। त्रिपुरा में बीजेपी और IPFT गठबंधन को 33 सीट मिली वहीं left और कांग्रेस गठबंधन को 14 सीट मिली है। कांग्रेस को बस 3 सीट से संतोष करना पड़ा है। वहीं कांग्रेस छोड़ कर नई पार्टी बनाने वाले प्रद्योत देब बर्मा की टिपरा मोथा को 13 सीट मिली है।

मेघालय में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला और NPP मेघालय में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बात नागालैंड की करें तो वहां भी बीजेपी और NDPP के गठबंधन को 36 सीटें मिली है। वहीं कांग्रेस नागालैंड में खाता भी नहीं खोल सकी है।

उत्तरपूर्वी राज्य एक समय पर कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। आज कांग्रेस का हाल ये है कि सरकार बनाना तो दूर, उत्तरपूर्व में कांग्रेस का एक एक सीट जितना भी मुश्किल हो रहा है।

जन की बात के फाउंडर और CEO प्रदीप भंडारी ने पहले ही अपने ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल में बता दिया था कि इन तीन उत्तरपूर्वी राज्यों में कांग्रेस का क्या हाल होने वाला है। और प्रदीप भंडारी का ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल दोनों बिल्कुल सटीक रहा है।

SHARE
Kritarth Nandan
Kritarth Nandan
Kritarth Nandan has 3+ years of experience in journalism. He wrote many articles for our organization. Visit his twitter account @KritarthSingh13

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Latest