Voice Of The People

राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने बोला हमला; कहा- आरोप लगाने से पहले आत्ममंथन की जरूरत

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कांग्रेस और राहुल गांधी को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार और नेता पर किस-किस तरह के बयान दिए गए। उन्हें मौत का सौदागर तक बोला गया।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ‘राहुल गांधी जब ब्रिटेन गए थे तब जो उन्होंने बात कही थी। कोई भी अगर विदेश में जाता है उसके पास बोलने की स्वतंत्रता है, लेकिन इसके साथ-साथ कुछ जिम्मेदारी आती है। हम विश्व के सबसे बड़े और पुराने लोकतंत्र हैं। राहुल गांधी लोकतंत्र के बुनियादी ढांचे पर प्रहार करने की बात कर रहे है. बुनियादी ढांचा का मतलब स्वतंत्र मीडिया बोलने की आजादी स्वतंत्र न्यायपालिका है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसे आरोप लगाने वालों को आत्ममंथन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत में अल्पसंख्यकों को लेकर सवाल खड़े कर रहे है, जबकि मैं खुद अल्पसंख्यक समुदाय से आता हूं। मैंने कभी ऐसा महसूस नहीं किया। पुरी ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट में चुनाव हुए और वहां हमारी जीत हुई। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था होने जा रहे हैं।

उन्होंने राहुल गांधी के खुद को संसद का सदस्य होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताने पर कहा कि उनका ऐसा कहना ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जून 1975 को छोड़ कर भारत में कभी नागरिक अधिकारों का हनन नहीं हुआ। उन्होंने आगे कहा कि 1975 के साथ 2009 में पीएम मनमोहन सिंह ने सिविल लिबर्टी को रोकने की कोशिश की थी

SHARE

Must Read

Latest