Voice Of The People

बीएन चंद्रप्पा बने कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश समिति के कार्यकारी अध्यक्ष, जानिए इसके मायने

कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता बीएन चंद्रप्पा को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष और एचपी सुधम दास को प्रचार समिति का सह अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर श्री दास को प्रचार समिति का सहअध्यक्ष नियुक्त किया है।

बताते चलें की पार्टी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चंद्रप्पा को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव होंगे। वहीं नतीजों की घोषणा 13 मई को की जाएगी। पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए अभी तक 142 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

बताते चलें की वर्तमान में डीके शिवकुमार कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कै अध्यक्ष का पदा संभाल रहे हैं। डीके शिवकुमार के अलावा पांच कार्यकारी अध्यक्ष हैं। रामलिंगा रेड्डी,सलीम अहमद, ईंश्वर खांद्रे, सतीश जारकीहल्ली के अलावा अब लिस्ट में बीएन चंद्रप्पा का नाम भी शामिल हो गया है। चंद्रप्पा चित्रदुर्ग संसदीय सीट से 2014 में लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज चुकें हैं। सेंट्रल कर्नाटक में बीएन चंद्रप्पा की अच्छी पकड़ मानी जाती है। अब कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर कांग्रेस इस क्षेत्र मे अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर कर रही है।

सूत्रों के हवाले से राहुल गांधी 16 अप्रैल को कर्नाटक दौरे पर आने वाले हैं। उनके दौरे से पहले कर्नाटक कांग्रेस में चंद्रप्पा की नियुक्ति को अहम माना जा रहा हौ।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest