Home Featured ‘न्यूए निचोड़ देंगे मोदी कभी कोई बहम हो’, बजरंग पुनिया की पत्नी संगीता फोगाट ने इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी

‘न्यूए निचोड़ देंगे मोदी कभी कोई बहम हो’, बजरंग पुनिया की पत्नी संगीता फोगाट ने इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी

0
‘न्यूए निचोड़ देंगे मोदी कभी कोई बहम हो’, बजरंग पुनिया की पत्नी संगीता फोगाट ने इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी

जंतर मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। जंतर मंतर पर पहलवान बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पहलवानों का कहना है कि बृजभूषण शरण सिंह ने महिला पहलवानों का शोषण किया है और उन्हें जेल भेजा जाए। जब तक बृज भूषण के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक धरना खत्म नहीं होगा।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं अब इसमें राजनीतिक एंगल भी निकल कर सामने आ रहे हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि इस धरने को राजनीतिक समर्थन प्राप्त है। धरना दे रहे बजरंग पूनिया की पत्नी संगीता फोगाट ने इंस्टाग्राम पर एक स्टेटस शेयर किया,जिसमें पीएम मोदी के खिलाफ बातें लिखी हुई थी।

जाट रेजीमेंट नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से बजरंग पुनिया की एक फोटो शेयर की गई है, जिसमें बजरंग पुनिया टी-शर्ट को निचोड़ रहे हैं और इस फोटो पर लिखा हुआ है, “न्यूए निचोड़ देंगे मोदी कभी कोई बहम हो ??”

इसी स्टोरी को बजरंग पुनिया की पत्नी संगीता फोगाट ने शेयर किया है। हालांकि बजरंग पुनिया की पत्नी ने कई स्टोरी शेयर की है, जिसमे पहलवानों का समर्थन किया गया है। हालांकि उसी में एक और स्टोरी है, जिसमे मोदी का जिक्र किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here