Voice Of The People

6 राज्यों में 100 से ज्यादा ठिकानों पर NIA की छापेमारी; आतंकवाद, नशीले पदार्थ तस्करों और गैंगस्टर मामलों में हो रही है छापेमारी

NIA की टीम ने देशभर में छापेमारी की है। जो जानकारी आ रही है इसके मुताबिक NIA की टीम ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत देश के 6 राज्यों में 120 ठिकानों पर छापेमारी की है। एनआईए ने पंजाब के पटियाला, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, चंडीगढ़ के मुल्लापुर और हरियाणा के सरसा, झज्जर, बहादुरगढ़, सोनीपत, करनाल, अंबाला, गुरुग्राम के अलावा देशभर में 120 जगहों पर छापेमारी की।

NIA ने आतंकवाद, नशीले पदार्थ तस्करों और गैंगस्टर मामलों से जुड़े 6 राज्यों के 100 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर्स और खालिस्तानी नेटवर्क पर दर्ज 5 मामलों में एजेंसी ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। NIA की टीमें अलग-अलग 100 जगहों पर छापेमारी कर रही हैं।

जांच एजेंसी ने अपराधिक छवि वाले और खालिस्तानी टेरर लिंक वाले लोगों के घर पर रेड की है। जानकारी मिली कि NIA आतंकवाद, नशीले पदार्थ तस्करों और गैंगस्टर लिंक से जुड़े मामलों में 6 राज्यों में छापेमारी कर रही है। जिन राज्यों में रेड हो रही उनमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश शामिल है। दिल्ली-NCR में NIA 32 जगह रेड कर रही है।

पंजाब चंडीगढ़ में भी 67 जगह पर NIA की सबसे बड़ी छापेमारी चल रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में 3 जगह छापे चल रहे हैं। ये छापे प्रतापगढ़, बरेली और लखीमपुर में जारी हैं। इसके अलावा राजस्थान और हरियाणा में 18 जगह केंद्रीय एजेंसी सर्च ऑपरेशन चला रही है। मध्य प्रदेश में भी 2 जगह NIA छापेमारी कर रही है।

पंजाब के फिरोजपुर में भी 3 जगहों पर NIA की रेड जारी है। सीमावर्ती जिले में बुधवार सुबह NIA ने तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रिकॉर्ड को खंगाल रही है। टीम ने मुदकी, तलवंडी और फिरोजपुर में तीन लोगों के घर पर छापेमारी की है। इसके अलावा बठिंडा में भी जिन घरों पर छापेमारी की गई है, वहां पर किसी को भी बाहर से अंदर और अंदर से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है।

SHARE

Must Read

Latest