Home News कृष्णा नगर में आयोजित 15 दिवसीय ‘राष्ट्र सेविका समिति’ का समापन आज, स्वयं सेविकाओं ने मिलाया कदम से कदम, महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

कृष्णा नगर में आयोजित 15 दिवसीय ‘राष्ट्र सेविका समिति’ का समापन आज, स्वयं सेविकाओं ने मिलाया कदम से कदम, महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

0
कृष्णा नगर में आयोजित 15 दिवसीय ‘राष्ट्र सेविका समिति’ का समापन आज, स्वयं सेविकाओं ने मिलाया कदम से कदम, महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

गीता बाल भारती स्कूल राजगढ़ कॉलोनी ,कृष्णा नगर में आयोजित 15 दिवसीय भारतीय महिलाओं का सबसे बड़ा संगठन राष्ट्र सेविका समिति का रविवार को समापन हो गया। दिल्ली में 2023 का प्रशिक्षण शिविर 20 मई से यहाँ लगा था।

समापन के अवसर पर सेविकाओं ने विभिन्न प्रकार के खेल व अन्य शारीरिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया।

समिति हर वर्ष गर्मियों की छुट्टियों में देश भर में 15 दिन का प्रशिक्षण वर्ग लगाती है जिसमें छोटी उम्र की बालिकाएं, युवतियां और महिलाएं हिस्सा लेती है। वर्ग में महिलाओं को शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से सशक्त बनाए जाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। समिति के शिक्षा वर्गों से बहनें अपने पारिवारिक, सामाजिक व राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति अधिक सजग व सक्रिय होकर कार्य करती रही हैं।

भारत में महिलाओं को संगठित कर राष्ट्रभक्ति को जागृत करने का कार्य यह संगठन करती है। महिलाओं को आत्म सुरक्षा घर के काम के साथ राष्ट्रीय कार्य करने को प्रेरित करना उद्देश्य है। महिलाएं घर के काम के साथ राष्ट्र सेवा का निर्वहन कर सके इसके लिए प्रशिक्षित एवं प्रेरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here