Voice Of The People

‘कृपया ध्यान दें’ डॉक्यूमेंट्री देश की संस्कृति बचाने की अहम पहल: उदय माहुरकर

देश में OTT कंटेंट और कई ऐसी फिल्म बनाई जा रही है, जिसके माध्यम से समाज में गंदगी और नफरत फैलाई जा रही है। इसे रोकने के लिए देश के इंफॉर्मेशन कमिश्नर उदय माहुरकर ने एक अभियान चलाया और सेव कल्चर सेव इंडिया फाउंडेशन नाम की स्थापना की। इसके माध्यम से देश में गलत चीजों का प्रचार रोकने की अपील की गई। वहीं अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ “कृपया ध्यान दें” नामक डॉक्यूमेंट्री रविवार 25 जून को लॉन्च करेंगे।

उदय माहुरकर ने ट्वीट कर बताया, “वह दिन आ गया है। और यह भारतीय इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। 25 जून 2023 को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमारी संस्कृति के लिए लड़ने वालों को सांस्कृतिक योद्धा पुरस्कार 2023 प्रदान करेंगे और बलात्कार सहित सांस्कृतिक पतन का कारण बनने वाली विकृत सामग्री के निर्माताओं को बेनकाब करने वाली एक फिल्म जारी करेंगे। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले समारोह की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन करेंगी।”

उदय माहुरकर ने आगे लिखा, “यह पुरस्कार सेव कल्चर सेव इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रदान किए जा रहे हैं, जिसकी स्थापना मेरे द्वारा की गई। भारत भर के समान विचारधारा वाले देशभक्तों के एक समूह ने ओटीटी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन के नाम पर यौन विकृतियों के निर्माताओं के खिलाफ देश को एकजुट करने के लिए फाउंडेशन का जोरदार समर्थन किया है। इन सभी प्लेटफॉर्म पर भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए स्वस्थ सामग्री की शुरुआत करें। अंतर्राष्ट्रीय सहकर्मी-समीक्षित अकादमिक अध्ययनों के अनुसार, यौन विकृत सामग्री बलात्कार का मुख्य कारण है।”

<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”hi” dir=”ltr”>वह दिन आ गया है। और यह भारतीय इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। 25 जून 2023 को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमारी संस्कृति के लिए लड़ने वालों को सांस्कृतिक योद्धा पुरस्कार 2023 प्रदान करेंगे और बलात्कार सहित सांस्कृतिक पतन का कारण बनने वाली विकृत सामग्री के… <a href=”https://t.co/OsYCySdAO9″>pic.twitter.com/OsYCySdAO9</a></p>&mdash; Uday Mahurkar (@UdayMahurkar) <a href=”https://twitter.com/UdayMahurkar/status/1672533098016436225?ref_src=twsrc%5Etfw”>June 24, 2023</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

उदय माहुरकर ने कहा कि भारत के सामने सवाल यह है कि आर्थिक, सैन्य और वैज्ञानिक महाशक्ति बनते-बनते क्या वह सांस्कृतिक रूप से कंगाल देश बनेगा ? हमारे महान संत स्वामी विवेकानंद, श्री अरबिंदो, स्वामी दयानंद सरस्वती और मेरे गुरु, भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद ने भविष्यवाणी की थी कि भारत विश्वगुरु बनेगा। क्या उन्हें सही साबित करने का दायित्व प्रत्येक देशभक्त भारतीय पर नहीं है? देश को विचार करना चाहिए। देखें ये प्रोमों कार्यक्रम के उद्देश को जानने के लिए।

SHARE

Must Read

Latest