Voice Of The People

फ्रांस में पुलिस द्वारा लड़के की हत्या के बाद हिंसा, अब तक लगभग 900 लोगों को किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस ने एक 17 साल के नाबालिग को गोली मार दी, जिसके बाद फ्रांस के कई जगहों पर उपद्रवियों ने खूब उतपात मचाया।

बताया जा रहा है कि फ्रांसीसी पुलिस ने देशभर के अलग-अलग इलाकों से अब तक 875 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बीच फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कैबिनेट की आपातकालीन बैठक की है। इसमें शामिल होने के बाद फ्रांसीसी प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न ने कहा कि आपातकालीन कैबिनेट बैठक का उद्देश्य व्यवस्था बहाल करने के लिए सभी विकल्पों की समीक्षा करना था। उन्होंने यह भी बताया कि इसमें फ्रांस में आपातकाल की परिस्थितियों पर चर्चा भी शामिल थी।

आपको बता दे कि, 27 जून को फ्रांसीसी पुलिस ने सुबह नौ बजे ट्रैफिक जांच के दौरान कार से जा रहे 17 साल के नाहेल एम नाम के लड़के को गोली मार दी। यह हादसा फ्रांस की राजधानी पेरिस के उपनगर नानटेरे में हुआ। पहले पुलिस ने दावा किया कि कार के टायर पर फायर करने के दौरान चालक को गोली लगी, हालांकि बाद में वायरल हुए वीडियो ने पुलिस को कार के दरवाजे से गोली चलाते हुए दिखाया। इस घटना के बाद सबसे पहले पेरिस में हिंसक विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत हुई, जिसने पूरे फ्रांस को चपेट में ले लिया।

इस घटना ने फ्रांस के लोगों के मन में पुलिस के खिलाफ नफरत पैदा कर दी है। लोगों के मन में इस बात का गुस्सा है कि आखिर पुलिस इन छोटे घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए गोली कैसे चला सकती है। हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने कई सरकारी गाड़ियां फूंक दी। वहीं, पुलिस पर पथराव भी किए गए। कहीं जगहों पर आगजनी भी की गई।

SHARE

Must Read

Latest