Voice Of The People

फ्रांस में हो रहे दंगों पर बोले एलन मस्क- लाइब्रेरी को जलाना अपवित्रता

ट्वीटर के मालिक एलन मस्क ने फ्रांस में जारी हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पुस्तकालयों को जलाना अपवित्रता है, सरकारी संपत्तियों की क्षति राष्ट्र का नुकसान है। उन्होंने सभी से शांती की अपील की है।फ्रांस में हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग पुलिस पर पथराव कर रहे हैं और परेशान करने के लिए पटाखे तक छोड़ रहे हैं। ये हिंसा एक 17 साल के लड़के की हत्या के बाद शुरू हुई है। इन घटनाओं में 200 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस वक्त सोशल मीडिया फ्रांस में जारी आगजनी से जुड़े वीडियो और तस्वीरों से भरा हुआ है।

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बार बार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। लेकिन लोग अब सरकार की बात सुनने को तैयार नहीं हैं।बताते चलें कि राजधानी पेरिस के उपनगर नानतेरे में मंगलवार को ट्रैफिक नियम तोड़ने के आरोप में ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने एक किशोर नाइल को गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। नाइल को पॉइंट ब्लैंक रेंज से छाती में गोली मारी गई। पहले पुलिस ने दावा किया कि किशोर ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने गोली चलाई।

हालांकि, घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस का दावा गलत निकला।17 साल के नाइल अल्जीरियाई और मोरक्कन मूल के फ्रांसीसी नागरिक थे। वह फिलहाल सेंट्रल पेरिस से 15 मिनट की दूरी पर स्थित नानतेरे में रह रहे थे। उनकी दादी ने बताया कि वह मैकेनिक बनना चाहते थे। नाइल एक स्थानीय रग्बी टीम में भी खेलते थे जो एक फ्रांसीसी संघ, ओवले सिटोयेन का हिस्सा थी।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest