Voice Of The People

बैस्टिल डे परेड में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉन ने किया गया गर्मजोशी से स्वागत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं। और इस बीच फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने शुक्रवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि थे।

बता दें कि भारत और फ्रांस विश्वास और दोस्ती से बनी रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। यह दोस्ती समय के साथ और मजबूत होती जा रही है। मैक्रॉन ने अपना संदेश हिंदी में ट्वीट करते हुए कहा कि भारत और फ्रांस 25 साल की राजनीति साझेदारी तथा विश्वास और दोस्ती के सदाबहार मजबूत बंधन का जश्न मना रहे हैं। प्रिय नरेंद्र मोदी, पेरिस में हार्दिक स्वागत।

भारत को विश्व इतिहास में एक ‘विशाल’ और एक रणनीतिक साझेदार बताते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में देश का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस पर सैन्य परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए।

राष्ट्रपति मैक्रॉन ट्वीट किया कि पीएम मोदी को विश्व इतिहास में एक दिग्गज भविष्य में निर्णायक भूमिका निभाने वाला, एक रणनीतिक साझेदार, एक मित्र बताया। उन्होंने कहा कि 14 जुलाई की परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में भारत का स्वागत करते हुए गर्व हो रहा है।

बैस्टिल डे परेड पेरिस के चैंप्स – एलिसीस में खुले आसमान के नीचे हुई। चैंप्स – एलिसीज में मार्च करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम से औपचारिक सलामी ली। शुक्रवार को बैस्टिल डे सैन्य परेड में भाग लेने वाले गणमान्य व्यक्तियों में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रॉन टॉप पर रहीं।

बैस्टिल डे परेड उस दिन के जश्न का मुख्य आकर्षण है जो 1789 में फ्रांसीसी क्रांति के दौरान एक प्राचीन शाही किले, बैस्टिल जेल पर हमले की सालगिरह का प्रतीक है। इस वर्ष बैस्टिल डे परेड में विभिन्न मार्चिंग टुकड़ियों में 6300 सैनिक थे।

इसमें भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की ट्राय सर्विस टुकड़ी शामिल थी। भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व पंजाब रेजिमेंट ने किया। रेजिमेंट के सैनिकों ने दोनों विश्व युद्धों में भाग लिया है, उन्हें पहले युद्ध में 18 युद्ध और थिएटर सम्मान से सम्मानित किया गया है।

SHARE

Must Read

Latest