Voice Of The People

दिल्ली में हुई दर्दनाक घटना, मुकंदपुर में बाढ़ के पानी में नहाने गए 3 बच्चों की डूब कर मौत

यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में बाढ़ आ गई है। दिल्ली में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। कई इलाकों में यमुना का पानी चला गया है। इस बीच एक बड़ी दुखद घटना सामने आई है। यहां बाढ़ के पानी में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों को उम्र 14 से 15 साल की बीच बताई जा रही है। पुलिस ने शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया है कि बच्चों की पहचान आशीष, निखिल और पीयूष के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी ये नहीं बताया गया है कि हादसा कैसे हुआ है? प्रारंभिक जांच में इतना ही सामने आया है कि तीनों बच्चों यहां जमा हुए पानी में नहाने के लिए गए थे।

यमुना का जलस्तर 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ चुका है जिससे दिल्ली के कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं। तीन दिन पहले 45 साल का रिकॉर्ड टूटने के बाद जल स्तर शुक्रवार को दोपहर तीन बजे कम होकर 208.25 मीटर पर आ गया।

आईटीओ बैराज के 32 गेटों में से पांच, जिनसे होकर पानी यमुना में बहता है, बंद हैं, जिससे बाढ़ वाले इलाकों से पानी की निकासी धीमी हो गई है। सेना और आपदा प्रतिक्रिया बल के जवान, दिल्ली प्रशासन के साथ पांच द्वारों को खोलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।

भारी बारिश से बेहाल दिल्ली में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। दिल्ली सरकार ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए सभी संबंधित जिला मजिस्ट्रेट, I&FC विभाग, दिल्ली आपदा प्रबंधन, दिल्ली पुलिस और अन्य विभाग अलर्ट मोड पर हैं। लगातार कोऑर्डिनेशन किया जा रहा है। दिल्ली में एनडीआरएफ की 15 टीमें तैनात की गई हैं। अब तक 4346 लोगों और 179 पशुधन को एनडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला है।

SHARE

Must Read

Latest