Voice Of The People

भारत का चंद्रयान-3 रचेगा इतिहास, चंद्रमा पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा भारत

भारत अंतरिक्ष की दुनिया में आज एक नया इतिहास रचने जा रहा है। इसरो चंद्रयान-3 लॉन्च करने के लिए तैयार है, 14 जुलाई यानी आज दोपहर 2:35 बजे इसे श्री हारिकोटा इसरो सेंटर से इसे लॉन्च किया जाएगा। जिसके बाद भारत चंद्रमा की सतह पर अपना अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा।

बताते चलें कि चंद्रयान-3 मिशन के प्राथमिक तीन उद्देश्य हैं। चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग चंद्रमा पर रोवर का उतरना और इन-सीटू वैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन करना। चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा भारत।

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन के तहत इसरो 23 अगस्त या 24 अगस्त को चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 उच्च स्तर पर काम करेगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया अमेरिकी यात्रा में अंतरिक्ष संबंधी महत्वपूर्ण समझौते हुए, जिससे पता चलता है कि जिन देशों ने भारत से बहुत पहले अपनी अंतरिक्ष यात्रा शुरू की थी, वे आज भारत को एक समान सहयोगी के रूप में देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 अगले स्तर पर काम करेगा। अंतरिक्ष यान अपने लॉन्‍च के लिए इसरो द्वारा विकसित लॉन्च व्हीकल मार्क-3 का उपयोग करेगा। चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर मॉड्यूल भी पेलोड के साथ कार्य रूप में हैं, जो वैज्ञानिक समुदाय को चंद्र मिट्टी और चट्टानों के रासायनिक व मौलिक संरचना सहित विभिन्न गुणों पर डेटा प्रदान करेगा।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest