Voice Of The People

आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर और लद्दाख विकास के रास्ते पर, पढ़ें ये रिपोर्ट

5 अगस्त 2019, यानी की आज ही के दिन चार साल पहले जम्मू कश्मीर से मोदी सरकार ने धारा 370 हटाकर एक ऐतिहासिक फैसला लिया था। मोदी सरकार का दावा था की धारा 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में विकास की यात्रा शुरू होगी और शांति बहाल होगी। जिसका असर अब दिखने लगा है।

धारा 370 हटने के बाद से ही जम्मू कश्मीर और लद्दाख की विकास यात्रा शुरू हो गई थी, जिसने अब रफ्तार पकड़ ली थी। पिछले 4 सालों में कई ऐसी योजनाएं और काम हुए हैं जो शायद पिछले 70 सालों के इतिहास में जम्मू कश्मीर और लद्दाख में पहली बार हो रहे हैं।

आइए डालते हैं जम्मू कश्मीर और लद्दाख में आर्टिकल 370 हटने के बाद शुरू हुई विकास की यात्रा पर एक नजर….

1. आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार 2019 में जम्मू कश्मीर की ट्राइबल कम्युनिटी को समानता का हक मिला।

2. जनवरी 2021 में पहली बार 28,400 करोड़ रुपए के इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट प्लान की घोषणा की गई, जिससे वहां ब्लॉक लेवल डेवलपमेंट हो सके।

3. जनवरी 2022 में 70 सालों में पहली बार यूनाइटेड अरब अमीरात ने जम्मू कश्मीर में इन्वेस्टमेंट किया।

4. आर्टिकल 370 हटने के बाद 70 सालों में पहली बार जम्मू कश्मीर की महिलाओं को जम्मू कश्मीर पुलिस की नॉन गैजेटेड कैडर में 15% आरक्षण मिला

5. नवंबर 2020 में लेह जिले के एक गांव फोटोक्सर में पहली बार 70 साल बाद बिजली पहुंची।

6. जून 2022 में रिलायंस जियो द्वारा पहली बार लद्दाख के स्पंगमिख गांव में 4G कनेक्टिविटी पहुंचाई गई।

7. दिसंबर 2022 में पहली बार लद्दाख के “रक्से कार्पो” (अप्रिकोट्स फ्रूट) को ज्योग्राफिकल आइडेंटिफिकेशन (GI) टैग मिला

8. अगस्त 2020 में लद्दाख के चोगलामसर में पहला डबल लेन परिवहन पुल का उद्घाटन हुआ।

9. 2022 में जम्मू कश्मीर के इतिहास में पहली बार रिकॉर्ड 1.88 करोड़ सैलानी घूमने के लिए आए।

10. अप्रैल 2023 में जम्मू के सनासर में पहले ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन हुआ। जिसमे 2.75 लाख ट्यूलिप बल्ब और 25 से ज्यादा अलग अलग किस्में हैं।

11. बॉर्डर एंड रिलीजियस टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए मई 2023 में जम्मू कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने पहली बार बॉर्डर एरिया तीतवाल के लिए एक टूरिस्ट बस सेवा शुरू की।

12. मई में ही जम्मू कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट ने पहली बार पुंछ से श्रीनगर के लिए एक डिलक्स बस सेवा की शुरुआत की।

13. जून 2023 में जम्मू कश्मीर में सबसे पहली नेशनल रोइंग चैंपियनशिप आयोजित की गई।

SHARE
Vipin Srivastava
Vipin Srivastava
journalist, writer @jankibaat1

Must Read

Latest