भारत में कम समय में आश्चर्यजनक वृद्धि रोमांचक, ऑटो उद्योग ने लगाई 33% की ऊंची छलांग: मॉर्गन स्टेनली

मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि भारत में कम समय में आई वृद्धि रोमांचक है। वित्त वर्ष 2013 में भारतीय ऑटो कंपोनेंट उद्योग में 33% की अब तक की सबसे ऊंची छलांग देखी गई, और भी अधिक होने की उम्मीद जताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि एशिया, पूर्व-जापान और उभरते बाजारों में हम जिन 27 बाजारों को कवर करते हैं उनमें से भारत नंबर एक पर पहुंच गया है। हमें जापान भी पसंद है लेकिन वह एक अलग विकसित बाज़ार का निर्णय है। पिछले अक्टूबर से भारत के लिए वैल्यूएशन तुलनात्मक रूप से काफी सस्ता हो गया है, क्योंकि ताइवान और कोरिया जैसे उत्तरी एशिया के अन्य बाजारों ने भारतीय बाजार से काफी बेहतर प्रदर्शन किया है।

बताते चलें कि भारत अपनी अर्थव्यवस्था और नीतियों के माध्यम से पिछले एक दशक में काफी तेजी से बदला है। मॉर्गन स्टेनली की नई रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने 10 वर्षों की छोटी अवधि में विश्व व्यवस्था में उच्च स्थान प्राप्त किया है। मॉर्गन स्टेनली रिसर्च के प्रमुख भारत के अर्थशास्त्री रिधम देसाई और उनकी टीम द्वारा लिखित ‘इंडिया इक्विटी स्ट्रैटेजी एंड इकोनॉमिक्स: हाउ इंडिया हैज ट्रांसफॉर्मेड इन लेस देन ए डिकेड’ नामक एक रिपोर्ट में, ब्रोकरेज ने 10 बड़े बदलावों पर प्रकाश डाला है।

उन्होंने 10 बड़े बदलाव में बताया कि जैसे-

सप्लाई चेन पॉलिसी रिफॉर्म

इकोनॉमी की संगठित करना

रियल एस्टेट बिल को लागू करना

सोशल ट्रांसफर को डिजिटल से जोड़ना

इनसॉल्वेंसी एंड बैंककरप्सी कोड को लागू करना

महंगाई को लेकर Flexible टारगेट रखना

FDI पर जरूरत से ज्यादा फोकस

नौकरीपेशा लोगों के लिए सरकारी सेविंग स्कीम्स का होना

Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest