के अन्नामलाई की पदयात्रा को मिल रहा जनता का अपार समर्थन, जानिए कैसे बीजेपी को मजबूत करेगी यात्रा

तमिलनाडु में बीजेपी की छह महीने लंबी पदयात्रा ‘एन मन, एन मक्कल’ (मेरी भूमि, मेरे लोग) जारी है। इस यात्रा को पीएम मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार देश की कमान सौंपने को लेकर लोगों से समर्थन मांगने की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। यात्रा का नेतृत्व बीजेपी तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई कर रहे हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई राज्य के सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने वाले 1,770 किलोमीटर से अधिक की पैदल यात्रा करेंगें। अभी ये यात्रा मदुरै में है और इसको लेकर जनता में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अन्नामलाई ने ऐसे कई वीडियो पोस्ट किए हैं, जिनसे पता चलता है कि यात्रा को प्रदेश में कितना प्यार मिल रहा है।

दक्षिण भारत के 6 राज्यों कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में केवल कर्नाटक में ही बीजेपी की सरकार थी लेकिन इस साल हुए विधानसभा चुनाव में वो भी हांथ से निकल गई है। वहीं अब बीजेपी तमिलनाडु की ओर देख रही है क्योंकि पार्टी के 43 साल के इतिहास में यहां घुसना मुमकिन नहीं रहा है। बीजेपी इस बार तामिलनाडु राज्य को बढ़ावा भी दे रही है।

Must Read

Latest