Voice Of The People

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान -3 मिशन में शामिल इसरो टीम की महिला वैज्ञानिकों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में चंद्रयान -3 मिशन में शामिल इसरो टीम की महिला वैज्ञानिकों से मुलाकात की। उन्होंने उनका अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में इसरो की महिला वैज्ञानिकों की जमकर सराहना की। कहा अगर दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो सफलता मिल कर ही रहती है।

उन्होंने कहा पूरी सृष्टि का आधार नारी शक्ति ही है। आप सबने देखा है चंद्रयान-3 में हमारी महिला वैज्ञानिकों ने कितनी बड़ी भूमिका निभाई है। चंद्रमा का शिवशक्ति पॉइंट सदियों तक भारत के इस वैज्ञानिक और दार्शनिक चिंतन का साक्षी बनेगा। यह शिवशक्ति पॉइंट आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा कि हमें विज्ञान का उपयोग मानवता के कल्याण के लिए ही करना है। मानवता का कल्याण ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे मून लैंडर विक्रम ने अंगद’ की तरह चंद्रमा पर मजबूती से अपना पैर जमाया हुआ है। हमारा रोवर प्रज्ञान लगातार चंद्रमा पर अपने पदचिन्ह छोड़ रहा है। इस उपलब्धि को हासिल करने में हमारी महिला वैज्ञानिकों का बड़ा योगदान रहा है।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest