G-20 Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र को मिली मंजूरी, जानिए क्या हैं इसके मायने

दिल्ली में चल रहे G20 बैठक के दूसरे सत्र की शुरुआत के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी घोषणा की। दूसरे सत्र की शुरुआत में पीएम मोदी ने मेहमान देशों के राष्ट्रप्रमुख को संबोधित करते हुए कहा कि नई दिल्ली जी20 डिक्लेरेशन पर सहमति बनी है। PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि इस डिक्लेरेशन को एडॉप्ट कर लिया जाए। यह बोलने के कुछ ही पल बाद PM ने घोषणा की कि दिल्ली घोषणापत्र को एडाप्ट कर लिया गया है।

जी 20 की सबसे जरूरी बात, जिस पर निगाह जाती है वह ये है कि आखिर जी20 लीडर्स घोषणा पत्र क्या है? इस पर सहमति मिलने के क्या मायने हैं? पीएम मोदी ने कहा कि एक अच्छी खबर मिली है, हमारी टीम की कड़ी मेहनत और सभी के सहयोग से नई दिल्ली G20 नेतृत्व घोषणा पर सहमति बन गई है। इस अवसर पर मैं अपने शेरपा, मंत्रियों को बधाई देता हूं, जिन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की।

जानिए G 20 घोषणापत्र में क्या है?

मजबूत, टिकाऊ, संतुलित और समावेशी विकास

एसडीजी पर प्रगति में तेजी लाना

सतत भविष्य के लिए हरित विकास समझौता

21वीं सदी के लिए बहुपक्षीय संस्थान

तकनीकी परिवर्तन और डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा

इंटरनेशनल टैक्सेशन

लैंगिक समानता और सभी महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना

वित्तीय क्षेत्र के मुद्दे

आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग का मुकाबला करना

अधिक समावेशी विश्व का निर्माण

Must Read

Latest