Voice Of The People

पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रतिदिन लगभग 100 करोड़ रुपए ले रही कर्ज, बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने AAP सरकार पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने मीडिया में बयान जारी कर भगवंत मान सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार को कर्ज लेकर घी पीने की आदत लग चुकी है। सरकार कर्ज पर कर्ज लिए जा रही है लेकिन यह कहाँ और कैसे खर्च हो रहा है इसका कोई हिसाब नहीं दिया जा रहा।

तरुण चुग ने कहा कि माननीय राज्यपाल ने पत्र लिखकर सरकार से पूछा है कि अभी तक लिया गया कर्ज सरकार को मुख्यमंत्री को बताना चाहिये कि कहाँ खर्च हुआ है। उन्होंने कहा , “भगवंत मान सरकार लगातार संविधान और संविधानिक मर्यादाओं को तोड़ रही है। राज्यपाल के पूछे जाने पर उनके पास कोई जवाब नहीं है। राज्यपाल के 25 बार सवाल पूछने पर भी कोई जवाब नहीं मिलता है बल्कि सदन में मजाक उड़ाया जाता है।”

तरुण चुग ने कहा कि पंजाब के आर्थिक हालत चिंतनीय हैं। उन्होंने कहा, “भगवंत मान सरकार आने के बाद सरकार पर कुल कर्ज लगभग 4 लाख करोड़ रुपये हो गया है और सरकार प्रतिदिन लगभग 100 करोड़ रुपये का कर्ज पर कर्ज लिए जा रही है। भगवंत मान सरकार पंजाब की जनता को मुर्ख बनाने का प्रयास कर रही है। एक तरफ प्रदेश के विकास के लिए पैसे की कमी का हवाला दिया जाता है दूसरी और कर्ज लेकर सरकार हिसाब नहीं दे रही है।

चुग ने कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि खनन नीलामी से और शराब बिक्री से आये आये 40 हज़ार करोड़ रुपये कहाँ खर्च हुए हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार भ्रष्टाचार को खतम करने के मुद्दे पर सत्ता में आई पार्टी सबसे अधिक भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिए जा रही है।

SHARE

Must Read

Latest