Voice Of The People

अक्टूबर में लोगों ने खूब खरीदी गाडियां, बिके 26 लाख से अधिक वाहन

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स ने 10 नवंबर को अक्टूबर 2023 में ऑटो उद्योग के प्रदर्शन के आंकड़े जारी कर दिये हैं। SIAM के आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर 2023 में पैसेंजर व्हीकल, थ्री-व्हीलर, टू-व्हीलर और क्वाड्रिसाइकिल का कुल उत्पादन 26,21,248 यूनिट रहा। इस दौरान खास तौर पर यात्री वाहनों के लिए, इस सेगमेंट में साल-दर-साल (YoY) 15.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है।

अक्टूबर 2023 में पैसेंजर व्हीकल की कुल बिक्री 3,89,714 यूनिट रही। इसमें थ्री-व्हीलर की बिक्री 76,940 यूनिट और दोपहिया वाहनों की बिक्री 18,95,799 यूनिट रही। सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बिक्री में बढ़ोतरी के लिए त्योहारी सीजन और अनुकूल सरकारी नीतियों को इसका श्रेय दिया है।

उन्होंने कहा, “यात्री वाहनों और तिपहिया वाहनों दोनों ने अक्टूबर में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है, जबकि दोपहिया वाहन सेगमेंट में भी अक्टूबर 2023 के महीने में अच्छी बिक्री दर्ज की है। सभी तीनों सेगमेंट में दोहरे अंकों में वृद्धि दर्ज की है। विकास की यह गति उद्योग के लिए उत्साहजनक है।”

SHARE

Must Read

Latest