Voice Of The People

सदगुरु रितेश्वर महाराज ने अयोध्या में रामलला का लिया आशीर्वाद, लोगों ने किया भव्य स्वागत

सदगुरु रितेश्वर महाराज दो दिन पहले मंगलवार को अयोध्या दौरे पर थे। सदगुरु रितेश्वर महाराज ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी, राम लला और कनक बिहारी सरकार के दर्शन किए। सदगुरु रितेश्वर महाराज अयोध्या पहुंचने के बाद रामलला के दर्शन किए और इस दौरान वहां पर बड़ी संख्या में भक्त भी इकट्ठा हो गए।

सदगुरु रितेश्वर महाराज काफी समय से अयोध्या दौरा करने वाले थे लेकिन अब उन्होंने इस दौरे को पूर्ण किया है। सदगुरु रितेश्वर महाराज आनंदम धाम के प्रमुख हैं और वह लगातार अपने ज्ञान के माध्यम से लोगों को रास्ता दिखाते रहते हैं। लाखों की संख्या में सदगुरु रितेश्वर महाराज के अनुयायी हैं और वह हमेशा उनका आशीर्वाद लेने के लिए उनसे मिलते रहते हैं।

सदगुरु रितेश्वर महाराज ने कुछ दिन पहले जन की बात से बात करते हुए कहा था कि अयोध्या में तो राम मंदिर बन रहा है, जल्द ही मथुरा का भी फैसला आएगा। उन्होंने कहा था कि अयोध्या की लड़ाई को 492 साल हो गए , लेकिन अगर अच्छे से मथुरा में सर्वे हुआ तो 492 दिन भी नहीं लगेंगे और वहां भी श्री कृष्ण भगवान का भव्य मंदिर बनेगा।

Must Read

Latest