Voice Of The People

दिसंबर 2023 में UPI नई ऊंचाई पर पहुंचा, 59% बढ़कर 18 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन देन

भारत में डिजिटल पेमेंट दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण UP ट्रांजैक्शन्स के लेटेस्ट डेटा में भी देखने को मिलता है। ताजा आंकड़े बताते हैं कि दिसंबर महीने में 18.23 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया है और यह नवंबर के मुकाबले 5 फीसदी बढ़ गया। दिसंबर में 12.02 अरब ट्रांजैक्शन्स किए गए और नवंबर के मुकाबले इसमें 5 फीसदी इजाफा हुआ।

दिसंबर 2023 का महीना UPI के लिए इसलिए भी खास रहा क्योंकि इस महीने में अब तक के सबसे ज्यादा ट्रांजैक्शन्स किए गए और UPI लेनदेन ने नई ऊंचाई को छू लिया।

UPI द्वारा लेनदेन की बात करें तो 2023 में इसका भी रिकॉर्ड कायम हुआ और 117.6 अरब ट्रांजैक्शन्स किए गए। मूल्य के लिहाज से इस साल 183 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ, जो साल 2022 के मुकाबले 45 फीसदी ज्यादा है। संख्या के लिहाज से भी 2022 की तुलना में 2023 में 59 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2023 में संख्या के लिहाज से 11.41 अरब लेनदेन हुए और वह भी उस समय तक का एक नया निकॉर्ड था।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest