Voice Of The People

दिसंबर 2023 में जीएसटी कलेक्शन 10% बढ़कर ₹1.65 लाख करोड़ हुआ, जानिए क्या है बड़ा कारण

वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर में जीएसटी कलेक्शन 1.65 लाख करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जीएसटी कलेक्शन में 10.28 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है। बता दें कि दिसंबर 2022 में सरकारी खजाने में जीएसटी के जरिए 1.50 लाख करोड़ रुपये आया था।

लगातार 10वीं बार ऐसा हुआ है कि रेवेन्यू कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ से ऊपर रहा है। हालांकि अब तक सबसे ज्यादा GST कलेक्‍शन अप्रैल 2023 में हुआ था, तब यह आंकड़ा 1.87 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया था। इसके अलावा लगातार 21 महीने से देश का GST कलेक्‍शन 1.4 लाख करोड़ रुपए से ऊपर बना हुआ है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 1 जनवरी को बताया कि 29 दिसंबर 2023 तक 97.38% 2000 रुपए के नोट वापस आ गए हैं। अब ₹9,330 करोड़ वैल्यू के नोट ही लोगों के पास बचे हैं। 19 मई 2023 को जब 2000 की नोट वापस लेने की घोषणा की गई, तब 3.56 लाख करोड़ वैल्यु के ये नोट प्रचलन में थे।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आगे बताया कि 29 दिसंबर 2023 तक 97.38% 2000 रुपए के नोट वापस आ गए हैं। नए साल के पहले दिन शेयर बाजार ने नया ऑलटाइम हाई बनाया। सेंसेक्स 72,561 और निफ्टी 21,834 के स्तर पर पहुंच गया।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest