Voice Of The People

जनवरी 2024 में GST कलेक्शन बढ़कर हुआ 1.72 लाख करोड़, जानिए

वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि जनवरी में माल एवं सेवा कर का संग्रह सालाना आधार पर 10.4 प्रतिशत बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। यह किसी महीने में अब तक का दूसरा बड़ा संग्रह है।

वित्त मंत्रालय ने कहा है कि जनवरी 2024 में 31 जनवरी 2024 तक जमा सकल जीएसटी राजस्व 1,72,129 करोड़ है, जो कि जनवरी 2023 में एकत्रित 1,55,922 करोड़ के राजस्व से 10.4 प्रतिशत अधिक है।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 के दौरान कुल सकल जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 11.6 प्रतिशत बढ़ा है। इन 10 महीनों में यह आंकड़ा एक साल पहले के 14.96 लाख करोड़ से बढ़कर 16.69 लाख करोड़ तक पहुंच गया। बताते चलें कि अप्रैल 2023 में अब तक का सबसे अधिक मासिक जीएसटी संग्रह 1.87 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest