Home Featured FY25 में भारत 6.8% की वृद्धि हासिल करेगा, FY31 तक उच्च-मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्था बन जाएगा: Crisil

FY25 में भारत 6.8% की वृद्धि हासिल करेगा, FY31 तक उच्च-मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्था बन जाएगा: Crisil

0
FY25 में भारत 6.8% की वृद्धि हासिल करेगा, FY31 तक उच्च-मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्था बन जाएगा: Crisil

भारत वित्त वर्ष 2025 में 6.8 प्रतिशत की दर से विकास करेगा और 2031 तक उच्च मध्यम आय वाला देश बन जाएगा। क्रिसिल रेटिंग्स ने बुधवार को अगले वित्त वर्ष में भारत की सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया।

मूडीज ने माना था कि भारत उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। मूडीज के बाद अब रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने भी अनुमान जताया है कि अगले वित्त वर्ष में भारत की विकास दर, यानी जीडीपी की वृद्धि दर 6.8 फीसदी रह सकती है।

क्रिसिल ने अपनी इंडिया आउटलुक रिपोर्ट में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था घरेलू संरचनात्मक सुधारों और चक्रीय स्थितियों से समर्थन मिलेगा और यह वर्ष 2031 तक तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए अपनी वृद्धि संभावनाओं को बरकरार रखने के साथ उसमें सुधार भी कर सकती है।

एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस वित्तीय वर्ष में उम्मीद से बेहतर यानी 7.6 प्रतिशत रहने के बाद, भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि वित्त वर्ष 2025 में मध्यम होकर 6.8 प्रतिशत होने की संभावना है।