Home Featured आर्थिक मोर्चे पर मोदी सरकार को बड़ी सफलता, 20% बढ़ा डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन

आर्थिक मोर्चे पर मोदी सरकार को बड़ी सफलता, 20% बढ़ा डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन

0
आर्थिक मोर्चे पर मोदी सरकार को बड़ी सफलता, 20% बढ़ा डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने बयान में कहा कि 17 मार्च तक कुल प्रत्यक्ष कर संग्रह 18,90,259 करोड़ रुपये रहा है जिसमें 9,14,469 करोड़ रुपये कॉरपोरेट कर और व्यक्तिगत आयकर के अलावा 9,72,224 करोड़ रुपये का प्रतिभूति लेनदेन कर भी शामिल है।

सीबीडीटी ने कहा की वित्त वर्ष 2023-24 में 17 मार्च तक प्रत्यक्ष कर संग्रह के अस्थायी आंकड़े बताते हैं कि शुद्ध कर संग्रह 18,90,259 करोड़ रुपये है जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 15,76,776 करोड़ रुपये था। यह वित्त वर्ष 2022-23 की तुलना में 19.88 प्रतिशत अधिक है।

बताते चलें कि सकल आधार पर रिफंड समायोजन से पहले कुल प्रत्यक्ष कर संग्रह 22.27 लाख करोड़ रुपये था। यह एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 18.74 प्रतिशत अधिक है।

चालू वित्त वर्ष में 17 मार्च तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 19.88 प्रतिशत बढ़कर 18.90 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।